Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Accident 10-Year-Old Haydar Khan Falls to Death While Distributing Flags on Independence Day

हैदर को मुख्यमंत्री कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

Agra News - स्वतंत्रता दिवस पर 10 वर्षीय हैदर खां ने मोहल्ले में तिरंगा वितरित किया। छत पर तिरंगा लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर मौत के मुंह में चला गया। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने परिवार से मिलकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 17 Oct 2024 01:21 AM
share Share
Follow Us on
हैदर को मुख्यमंत्री कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दस वर्षीय हैदर खां मोहल्ले के हर घर में तिरंगा झंडा वितरित कर रहा था। घरों की छत पर तिरंगा लगाने के लिए सभी से अपील कर रहा था। इस दौरान वह अपने मकान की छत पर सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसल गया। छत से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। आपके अखबार हिन्दुस्तान ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर हर संभव मदद की बात की थी। विधायक धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने हैदर के परिवार को आर्थिक मदद का प्रस्ताव किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता संबंधी पत्र ज़िलाधिकारी कार्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट मांगी गयी है। जल्द ही सहायता प्रदान करा दी जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें