नदरई आरयूबी के गार्डर में फंसा ट्रौला, लगा जाम
Agra News - एटा रोड पर स्थित नदरई रेलवे आरयूबी में एक ट्रॉले के फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रॉला ऊँचा होने के कारण गार्डर में फंस गया था। पुलिस ने ट्रॉले के पहिए की हवा कम की और इसे हटवाया, जिसके बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 7 Feb 2025 07:36 PM

शहर के एटा रोड पर स्थित नदरई रेलवे आरयूबी में ट्रॉले के फंसने से लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रॉले के पहिए की हवा कम की। जिसके बाद ही उसे हटवाया जा सका। नदरई आरयूबी पर ट्रॉला फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे कासगंज से एटा की ओर जा रहा ट्रॉला काफी ऊंचा होने की वजह से नदरई आरयूबी के गार्डर में फंस गया। जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस के ट्रॉले को हटवाने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका। जाम खुलने के बाद लोगों ने रहात की सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।