Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsThousands of Devotees Arrive for Magh Purnima Bathing at Soron and Ganga Ghats

माघ पूर्णिमा आज, गंगाघाटों पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों और गंगा घाटों पर माघ मास की पूर्णिमा के स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 12 Feb 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
माघ पूर्णिमा आज, गंगाघाटों पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

तीर्थ नगरी सोरों व गंगा घाटों पर माघ मास की पूर्णिमा के स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। सोरों की हरिपदी, लहरा, कादरगंज घाटों पर गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे। मंगलवार की शाम से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही अस-पास के जनपदों से लोग माघ मास की पूर्णिमा के स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं। बुधवार की सुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा व कादरगंज घाट पर लोग स्नान करना शुरू कर देंगे। कासगंज के साथ ही मथुरा, आगरा, हाथरस व अन्य जनपदों से घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होंगे। गंगा स्नान के बाद लोग धार्मिक अनुष्ठान भी करेंगे। गंगा किनारे आश्रमों में भी प्रवचन व भंडारे आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन व पुलिस ने माघ पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात पुलिस हाईवे समेत गंगा घाटों पर वाहनों का आवागमन सुचारू करेगी। सोरों, कादरगंज व शहर में यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें