तीर्थ नगरी में बैशाख की अमावस्या पर स्नान के लिए आए हजारों श्रद्धालु
Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा पर बैशाख माह की अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया भी कराई गई। श्रद्धालुओं ने लहरा और...

तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा पर बैशाख माह की अमावस्या के दिन हजारों लोगों ने स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों से लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। हरिपदी पर पितरों की शांति के लिए पुरोहितों ने यजमानों के लिए पिंडदान क्रिया भी कराई। लहरा, कछला व कादरगंज घाटों भी हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। रविवार की सुबह से ही पुरोहितों ने हरिपदी गंगा पर यजमानों को पिंडदान क्रिया करानी शुरू कर दी। राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से लोगों ने पितरों हरिपदी में स्नान करना शुरू कर दिया। पितरों की आत्मा की शांति के धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु लहरा व कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए। सोरों लौटकर इन श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को भोजन व दान भी किया। राजस्थान व मध्यप्रदेश के श्रद्धालु मध्यरात्रि से ही सोरों पहुंचने लगे। हरिपदी गंगा पर दोपहर बात तक धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। पुलिस ने यजमानों वाहनों को मेला मैदान में स्थित पार्किंग में खड़ा कराया। हरिपदी गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र भी पुलिस बल के साथ हरिपदी किनारे भ्रमण करते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।