Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTaj Mahal Event Sufi Singing and Classical Music on February 22-23

ग्यारह सीढ़ी पर दो दिन होंगे कार्यक्रम, वडाली का सूफी गायन होगा

Agra News - ताजमहल के पास 22 और 23 फरवरी को कार्यक्रम होंगे, जिसमें बडाली का सूफी गायन शामिल है। पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 22 फरवरी को राहुल शर्मा और अन्य कलाकारों का प्रदर्शन होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 15 Feb 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
ग्यारह सीढ़ी पर दो दिन होंगे कार्यक्रम, वडाली का सूफी गायन होगा

ताजमहल के पार्श्व में ‌अब 22 और 23 फरवरी को केवल दो दिन कार्यक्रम होंगे। इनमें एक दिन बडाली का सूफी गायन होगा। पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन मुंबई द्वारा कुछ कार्यक्रम ग्यारह सीढ़ी के निकट कराए जा रहे हैं। इनकी तिथियां भी घोषित कर दी गई थीं। पहले पदम विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का भी कार्यक्रम होना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम नहीं होगा। 20 और 21 फरवरी को यहां होने वाले कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं। उनके स्थान पर 22 और 23 फरवरी को कार्यक्रम होंगे। ग्यारह सीढ़ी पर शाम 5:30 बजे से 22 फरवरी को राहुल शर्मा (हिन्दुस्तानी क्लासिकल) और प्रतिभा सिंह बघेल, पृथ्वी गंधर्व और दीपक पंडित (जगजीत सिंह की याद में गजलें) का कार्यक्रम होगा। 23 फरवरी को तौफीक कुरैशी, सेल्वा गणेश, विजय प्रकाश, योगेश शम्सी (संगीत हल्दीपुर उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित) के अलावा वडाली (सूफी कव्वाली) का कार्यक्रम होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें