Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSP Ankita Sharma Inspects Reserve Police Line and Conducts Parade
एसपी ने पुलिस लाइन के कार्यालयों का किया निरीक्षण
Agra News - एसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए दौड़ लगवाई और साप्ताहिक परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया। अनुशासन...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 5 April 2025 01:23 AM

रिजर्व पुलिस लाइन का शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी की मौजूदगी में परेड भी हुई। एसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से पुलिस कर्मियों को स्वस्थ्य रखने के लिए दौड़ भी लगवाई। शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया। परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए संपूर्ण ड्रिल की कार्रवाई की गई। इस दौरान सीओ प्रशिक्षु अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।