Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराSevere Storm Injures 14 in Kasganj Wall Collapses and Property Damaged

आंधी व बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी

जनपद कासगंज में तेज आंधी और बारिश के कारण 14 लोग घायल हुए हैं। दीवारें और छतें गिरने से नुकसान हुआ है, जिसमें एक भैंस की भी मौत हुई है। जिला प्रशासन ने राहत आयुक्त को नुकसान की रिपोर्ट भेजी है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 01:56 PM
share Share

जनपद में आई तेजी आंधी के साथ बारिश के दौरान गिरी दीवारों, मकान की छतों व टिन के नीचे दबने से तीनों तहसीलों में 14 लोग घायल हुए हैं। पटियाली क्षेत्र में सांड़ के हमले में एक भैंस की भी मौत हुई है। अत्यधिक बारिश से दर्जनभर स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। जिला प्रशासन ने घायलों व संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट राहत आयुक्त को भेजी है। गुरूवार को एडीएम राकेश कुमार पटेल ने प्रदेश के राहत आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि तीनों तहसीलों में 14 लोग अत्यधिक बारिश में दीवार गिरने से घायल हुए हैं। कासगंज तहसील में घायलों की संख्या सबसे अधिक है। सोरों के मिर्जापुर गांव में दीवार व टिन शेड गिरने से 10 लोग घायल हुए हैं। सहावर के बड़ागांव में ममता देवी की आवासीय छत, गांव सरसई नरू में सुरेश चंद्र के मकान की छत, गांव खुशकरी में महेशबाबू के मकान की छत गिरी है। पटियाली के गांव अहमदनगर में पंचायत घर व चंद्रपाल के सोलर प्लांट के तख्ते उड़ गए हैं, जिसमें चार लोगों को चोटें आईं हैं। जिला प्रशासन के द्वारा राहत आयुक्त को भेजी रिपोर्ट के बाद घायलों को दैवीय आपदा राहत कोष से मदद दी जाएगी। आंधी व बारिश से हुई संपत्ति के नुकसान का आंकलन कर प्रशासन मदद देगा।

फैक्ट फाइल-

14 लोग हुए हैं आंधी व बारिश में दीवार गिरने से घायल

01 भैंस की भी हुई है मौत

12 स्थानों पर आंधी में गिरी है मकान की छत व दीवारें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें