Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराSecond Asmita Taekwondo League in Vadodara Uttar Pradesh Girls to Compete

खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग में सात बालिकाओं का चयन

वड़ोदरा (गुजरात) में 19 से 22 सितंबर तक द्वितीय अस्मिता ताइक्वांडो लीग का आयोजन होगा। आगरा की सात बालिकाएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। चयन में खुशी यादव, चित्रा सिंह, आरती शर्मा, गुनगुन यादव, रिद्धिमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 18 Sep 2024 02:20 PM
share Share

वड़ोदरा (गुजरात) में 19 से 22 सितंबर तक द्वितीय अस्मिता ताइक्वांडो लीग (खेलो इंडिया) फेज-1 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से आगरा की सात बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेन्द्र सिंह ने बताया कि एकल पूमसे में खुशी यादव और क्योरुगी में चित्रा सिंह, आरती शर्मा, गुनगुन यादव, रिद्धिमा सिंह, दुर्गेश शर्मा और आयुषी सिंह का चयन यूपी टीम में हुआ है। लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर, संतोष कुशवाहा, मनोज सिंह, संदीप कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, सौम्य रंजन बेहरा, मोहिनी कुशवाहा ने सभी को शानदार प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें