वार्षिकोत्सव में दिखे प्रतिभा के रंग
Agra News - -आरबीएस इंजीनियरिंग कैंपस के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।

-आरबीएस इंजीनियरिंग कैंपस के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।
राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव अभ्युदय 2025 का सोमवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन अनुभूति 2025 का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
अभ्युदय 2025 के उद्घाटन मुख्य अतिथि शिव विधानसभा, बाड़मेर के विधायक रविंद्र सिंह भाटी, ऑब्जर्वर अंबरीश पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि अपराजिता कुमारी, निदेशक (अकादमिक) प्रो. बीके सिंह, निदेशक (प्रशासनिक एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. श्रद्धा रानी सिंह, डॉ. आशीष खरे ने किया। संयोजक डॉ. आशीष खरे ने अभ्युदय 2025 के प्रथम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुभूति, द्वितीय दिवस को अभिव्यक्ति के अंतर्गत अक्स (फेस पेंटिंग), प्रहेलिका (टेक्नो क्विज), वाद विवाद, एवं बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट और तृतीय दिवस छात्र मेला गार्निश द फेट तथा उत्कर्ष के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ, लघु नाटिका एवं फैशन शो आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कंप्यूटर साइंस की छात्राओं ने मेरे घर राम आएंगे... गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बायोटेक्नोलॉजी के सुमित सोनी ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। कंप्यूटर साइंस के अभय यादव एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के समीर खान ने गिटार वादन कर सभी का मन मोह लिया। बायोटेक्नोलॉजी के विनय तोमर ने राणा सांगा जी पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने द्रौपदी चीर हरण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के साक्षी एंड ग्रुप तथा फूड टेक्नोलॉजी के प्रीती कुरील एंड ग्रुप द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के प्रियांशु चौधरी, बायोटेक्नोलॉजी के ऋषि कटारा, केमिकल इंजीनियरिंग की जिज्ञासा पांडेय ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। गार्गी एवं अमन, दिव्यांजलि एवं आशुतोष, वंशिका एवं अमन तथा वेदांत दुबे ने एंकरिंग की। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।