Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराRain Causes Houses to Collapse in Iradut Nagar and Anguthi Villages Families Escape Unharmed

मनरेगा मजदूर का मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

बुधवार रात टोडरा गांव में बारिश के कारण मनरेगा मजदूर पोहप सिंह का घर गिर गया, लेकिन परिवार सुरक्षित रहा। पोहप ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि उनकी दीवार के नीचे से मिट्टी और ईंटें निकालने के कारण नींव...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 05:47 PM
share Share

थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव टोडरा में बुधवार देर रात बरसात के चलते मनरेगा मजदूर पोहप सिंह पुत्र स्व. सौदान सिंह का घर अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि परिवार बच गया। उस समय घर में पत्नी कुसमा देवी, पुत्र भूपेंद्र सिंह और प्रमोद, बेटी पूजा दूसरी ओर थे। पोहप सिंह ने बताया कि वह सभी घर पर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक कमरा भरभराकर गिर गया। देखते ही देखते तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। पोहप सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस प्रशासन के साथ लेखपाल को भी अवगत कराया। पोहप सिंह का आरोप है कि पड़ोसियों ने मकान की दीवार के नीचे से मिट्टी और ईंटों को निकाल लिया है।

जिसके चलते मकान की नीम खाली हो गई। कई बार उन्होंने पड़ोसियों से इसकी शिकायत भी की। पीड़ित ने पड़ोसियों के खिलाफ थाना इरादतनगर में शिकायत की है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सूरज नोहवार ने बताया है कि पोहप सिंह के मकान के तीन कमरे बरसात के चलते गिर गए हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को दी है।

अंगूठी में मजदूर का गिरा घर

ब्लॉक बिचपुरी के गांव अंगूठी में गुरुवार को रिंकू पुत्र रनवीर सिंह का घर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घर की छत जिस समय गिरी उस समय कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रिंकू आगरा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें