पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत
Agra News - पुलिस ने हमले के मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए, जिससे अदालत ने आरोपित आशु ठाकुर की जमानत मंजूर कर दी। निरीक्षक अर्जुन सिंह और उनकी टीम ने ट्रांस यमुना कॉलोनी में बदमाशों की घेराबंदी...

पुलिस अपने ऊपर हुए हमले के मामले में अहम साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। स्वतंत्र गवह का भी अभाव रहा। अदालत ने मामले में आरोपित आशु ठाकुर निवासी नगला रामबल का जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया। वादी निरीक्षक अपराध अर्जुन सिंह मय फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस प्रथम में पूर्व में हुई चोरी के आरोपियों के माल ठिकाने लगाने के लिए जाने की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय कुमार, एसआई मोहित मलिक ने सरकारी पिस्टल से आत्मरक्षार्थ फायर किए। जिसमें आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी के आभूषण व नगदी बरामद की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।