Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMP Rajkumar Chahar Visits Farmers in Fatehpur Sikri Promises Support

जो फसल बोएगा वही काटेगा: राजकुमार चाहर

Agra News - फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को किरावली तहसील के जुगसेना और सींगना गांव का दौरा किया। उन्होंने किसानों की नष्ट की गई फसल की स्थिति देखी और तहसीलदार से बात की। चाहर ने किसानों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 22 Feb 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
जो फसल बोएगा वही काटेगा: राजकुमार चाहर

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को किरावली तहसील के गांव जुगसेना और सींगना गांव का दौरा किया। उन्होंने यमुना नदी के किनारे खेतों पर किसानों की बोई सैकड़ों बीघा फसल देखी, जिसे तहसील कर्मियों ने नष्ट कर दिया था। राजकुमार चाहर ने तहसील से आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार से कहा कि आपने जल्दबाजी में किसानों की फसल उजाड़ दी। जिसने फसल की बुवाई की वही फसल को काटेगा। किसान का सम्मान सर्वोपरि है। उसे गिरने नहीं दिया जाएगा। किसानों के सामने ही सांसद चाहर ने फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता की और सोमवार को किसानों के साथ बैठक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सांसद भी मौजूद रहेंगे। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके। बैठक सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट के सभागार में होगी। सांसद के निरीक्षण के दौरान भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पोनियां, जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिओम रावत, भवर सिंह चौहान, लाल सिंह लोधी, जिला महामंत्री पवन सिकरवार, मंडल अध्यक्ष केके ठाकुर, ओमकांत डागुर, अभिलाष, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें