Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMinor Breaks in Etmadpur Tehsil Floods 30 Bigha of Wheat and Mustard Crops

गढ़ी गज्जू में नहर का पानी खेतों में घुसा, 30 बीघा फसल जलमग्न

Agra News - एत्मादपुर तहसील के गांव गढ़ी गज्जू में माइनर टूटने से खेतों में पानी भर गया। इससे लगभग 30 बीघा गेंहू और सरसो की फसल जलमग्न हो गई। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और विधायक को इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 23 Nov 2024 08:35 PM
share Share
Follow Us on
गढ़ी गज्जू में नहर का पानी खेतों में घुसा, 30 बीघा फसल जलमग्न

Etmadpur tehsil, village Garhi Gajju, minor broken, water entered fields, 30 bigha wheat and mustard crops submerged. एत्मादपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव गढ़ी गज्जू में माइनर टूटने से खेतों में पानी घुस गया। कई किसानों की लगभग 30 बीघा गेंहू व सरसो की फसल जलमग्न हो गयी।

चावली रजवाह में पानी छोड़ने से शनिवार को गांव गढ़ी गज्जू की माइनर टूटने से खेतों में पानी भर गया। इसके चलते किसान ओमप्रकाश, अशोक, विजय सिंह, धर्मेंद्र, शिशुपाल, अनिल व गिर्राज की 30 से 35 बीघा गेंहू व सरसो की फसल जलमग्न हो गयी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

किसानों ने विधायक को दी जानकारी

नहर के पानी से खेतों में फसलें डूबने से किसान काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने विधायक डॉ धर्मपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। इस पर विधायक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिकरवार प्रधान को जेसीबी लेकर मौके पर रवाना किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें