Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsHusband Abuses Wife for Dowry Marries Girlfriend After Triple Talaq

प्रेमिका से निकाह के लिए पत्नी को बोला तीन तलाक

Agra News - एक युवक ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट की। पत्नी ने सब सहा, लेकिन पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिर उसने तीन तलाक देकर प्रेमिका से निकाह कर लिया। पत्नी ने पुलिस में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 7 April 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका से निकाह के लिए पत्नी को बोला तीन तलाक

युवक को प्रेमिका से निकाह करना था। पत्नी राह में रोड़ा थी। पहले दहेज में तीन लाख और बाइक के लिए उत्पीड़न किया। मारपीट की। पत्नी घर बचाने के लिए सब कुछ सह गई। आरोप है कि गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इससे बात नहीं बनी, तो तीन तलाक बोल दिए। प्रेमिका से निकाह कर लिया। पत्नी ने रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रकाबगंज क्षेत्र निवासी युवती ने पहले पुलिस से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर उसने अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा लिखा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 10 नवंबर 2021 को ताजगंज निवासी कामिल अब्बास से हुआ था। आरोप है कि पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। गर्भवती होने पर उससे पूरे घर का काम कराया। पांच बार गर्भपात हो गया। देवर ने बुरी नजर डाली। विवाहिता ने आरोप लगाया पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। विरोध पर 17 सितंबर 2023 को उसे बेरहमी से पीटा गया। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। सितंबर 2024 में पति ने दूसरा निकाह कर लिया। मुकदमे के बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें