Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsHit-and-Run Incident on Mathura-Bareilly Highway Leaves One Dead and Another Injured

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत

Agra News - शहर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। गंभीर हालत में दोनों को रेफर किया गया, जिसमें से एक युवक अलीगढ़ ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 3 Nov 2024 10:29 PM
share Share
Follow Us on
हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात मथुरा-बरेली हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। जहां अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र में बांकनेर गांव के समीप सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल मिले, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने की वजह से दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायलों को अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि मृतक शहर कोतवाली क्षेत्र के भिटौना के नगला गंगी का बताया गया है। जबकि घायल भी उसी गांव का है। यह लोग रात में नदरई से भिटौना के लिए लौट रहे थे, तभी बांकनेर गांव के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है, प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें