Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराGrand Ganesh Procession Kicks Off Ram Leela Festival in Agra

रिद्धि-सिद्धि के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्रीगणेश

आगरा में रामलीला महोत्सव के तहत गणेश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस लौटी। भक्तों ने आरती और पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में कई प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 04:23 PM
share Share

आगरा। रामलीला महोत्सव के तहत गुरुवार को गणेश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रिद्धि-सिद्धि के साथ गणपति ने नगर भ्रमण किया। प्रथम पूजनीय सिद्धि विनायक की शोभायात्रा के साथ नगर की मुख्य रामलीला की शोभायात्राओं का श्रीगणेश हो गया। रावतपाडा तिराहे से राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री राजीव अग्रवाल ने श्रीफल फोड़कर विघ्न विनाशक की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। विघ्न विनाशक, विघ्नहर्ता गणेष रिद्धि-सिद्धि के साथ सुसज्जित 6 मूसकों के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नगर का प्रमुख जगदीश बैंड भगवान के गुणगान करता हुआ रथ के आगे चल रहा था। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नं 1 व 2., छत्ताबाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाडा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में आरती पुष्पवर्षा की गई। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा श्रीगणेश की आरती उतारी गई। जगह-जगह लटक रहे बिजली, केबिल और टेलीफोन के तारों से निकलने में व्यवधान आया। रामलीला में कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि शुक्रवार को लंका नरेश अपने भाई-पात्रों सहित अपने सम्राट होने की दुहाई देगा। इस शोभायात्रा के साथ मुकेश अग्रवाल, ताराचन्द, मनोज अग्रवाल पोला, मुकेश जौहरी, विनाद जौहरी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मगंल, प्रवीन गर्ग, दिलीप अग्रवाल, विनय गर्ग, गिरधर शरण, राम"षि, मनीष शर्मा, प्रकाश चन्द, मिन्टू शर्मा, अरविन्द, शालू, राकेश, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें