Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराG D Goenka Public School Receives C4 School Excellence Award for Quality Education

जीडी गोयंका को मिला सीफोर स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड

आगरा का जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल को सीफोर स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसे उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए यह पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 16 Sep 2024 02:12 PM
share Share

आगरा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल को सीफोर स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। स्कूल को उत्कृष्ट प्रदर्शन, विश्वस्तरीय भवन और संरचना, तथा उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड दिया गया है। सीफोर स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने प्राप्त किया। सीफोर के संस्थापक प्रेमचंद पलेटी ने पुनीत वशिष्ठ को अवॉर्ड से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा जीडी गोयंका आगरा का लक्ष्य छात्रों को पढ़ाई और खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल की स्थापना की गई थी। खुशी है कि स्कूल पूरी तत्परता से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। जीडी गोयंका स्पोर्ट्स अकादमी के छात्र राहुल चाहर और दीपक चाहर, बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

फोटो है, जरुरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें