आज ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क
Agra News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में शनिवार को प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आदेश जारी किया है। पर्यटक सुबह से शाम तक कई स्मारकों में मुफ्त एंट्री का...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ये आदेश जारी किया है। इससे आम पर्यटकों को भी फायदा होगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सभी पर्यटकों को सुबह से शाम तक कई स्मारकों में एंट्री फ्री में मिलेगी। जिन स्मारकों में एंट्री फ्री में मिलेगी उनमें ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और अन्य संरक्षित स्मारक शामिल हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ताजमहल परिसर में एंट्री फ्री में होगी, लेकिन स्मारक के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये की टिकट लेनी होगी। यह फीस आम दिनों की तरह ही होगी।
इस बार महिला दिवस वीकेंड पर आ रहा है। वीकेंड पर ताजनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिसकी वजह से ताजनगरी में देशी और विदेशी मेहमानों की संख्या भी ज्यादा रहती है। वीकेंड पर आगरा घूमने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। क्योंकि इस बार महिला दिवस पर स्मारकों में एंट्री फ्री होने से यहां आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटकों के लिए ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित आगरा के अन्य स्मारक में एंट्री फ्री होने से सभी स्मारकों पर टिकट विंडो भी बंद रहेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।