दुर्घटनाओं में बाइक सवार कांवडियों समेत चार घायल
Agra News - सोरों और कासगंज में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। सोरों में, बाइक सवार दो कांवडिए एक तेज़ ऑटो की टक्कर से घायल हुए, जबकि कासगंज में एक कार के टकराने से दो अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों का...

सोरों व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हुए हैं। सोरों क्षेत्र में हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवडिए घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक सोरों कोतवाली क्षेत्र में प्रहलादपुर के निकट मंगलवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे अज्ञात ऑटो चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायलों ने अपने नाम जय किशोर पुत्र डम्बर सिंह, देवेंद्र पुत्र मानसिंह निवासीगण नगला धीमर थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद बताया। घायलों ने बताया कि वह कांवड़ लेने बाइक से गंगा घाट जा रहे थे, तभी ऑटो चालक टक्कर मारकर भाग गया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। कासगंज में नदरई के समीप कार की टक्कर लगने से राजेश कुमार पुत्र बालकिशन निवासी नरौली इस्माइलपुर कासगंज, राज बहादुर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नगलाभूड़ कासगंज घायल हुए हैं। यह बाइक से गांव से मिरहची जा रहे थे, तभी नदरई के निकट दुर्घटना हो गई। इन घायलों को एनडीआरएफ टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।