Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFour Injured in Multiple Road Accidents in Kasganj District

अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

Agra News - जनपद में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को रेफर किया गया। सोरों क्षेत्र में बाइक सवार और अज्ञात वाहनों की टक्कर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 25 Feb 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सोरों कोतवाली क्षेत्र में लहरा रोड पर बाइक सवार कांवडिया पिकअप वाहन के नीचे आ गया। दोनों ही वाहन कांवड यात्रियों के थे। किसी को चोट नहीं आई। कासगंज की आवास विकास कालोनी निवासी 32 वर्षीय अर्पित पुत्र राममहेश को सोरों रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जबकि ढोलना क्षेत्र में भगवंतपुर पर अज्ञात वाहन के चालक ने राकेश पुत्र बालकिशन, राजपाल पुत्र बाबूराम निवासीगण नरौली कासगंज को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अर्पित को रेफर कर दिया गया है। सोरों रोड पर न्यायालय के निकट साइकिल सवार 75 वर्षीय दुर्जन सिंह पुत्र वेदराम निवासी नगला मामो को टेंपो चालक विजेंद्र निवासी तकुआवर सोरों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने टेंपो समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें