Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराFirst Shradh Ritual Begins Today Amid Lunar Eclipse and Full Moon

प्रतिपदा का श्राद्ध आज, यमुना घाटों पर दिया जाएगा पानी

आगरा में पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज से शुरू हो रहा है। यह प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। बुधवार को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, लेकिन भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। इस दिन नाना-नानी का श्राद्ध करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 17 Sep 2024 02:51 PM
share Share

आगरा। पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज से शुरू होगा। बुधवार को प्रतिपदा तिथि रहेगी। पंडित मुकेश शास्त्री ने बताया कि इस तिथि पर पहला श्राद्ध रखा जाता है। इसके अलावा दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। तो वहीं भाद्रपद पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। क्योंकि मंगलवार को पूर्णिमा सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लगी है। जो कि बुधवार तक रहेगी। चूंकि उदया तिथि है। इसलिए पूर्णिमा आज भी रहेगी। हालांकि कई जातकों ने मंगलवार को 11 बजकर 44 मिनट के बाद पितरों को पानी दिया। इसके साथ ही पूरे दिन पंचक रहेगी। पंचक में श्राद्धपक्ष की शुरुआत हो रही है। जो सही नहीं माना जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण भी होगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा। प्रतिपदा पर कुतुप मूहुर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं रोहिणी 12 बजकर 39 मिनट से 1 बजकर 28 मिनट तक और अपरान्ह काल 1 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

प्रतिपदा श्राद्ध किसके लिए होता है

प्रतिपदा श्राद्ध के दिन उन लोगों का श्राद्ध करना चाहिए। जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की प्रतिपदा तिथि पर हुई हो। इसके अलावा नाना-नानी का श्राद्ध करने के लिए भी ये तिथि उपयुक्त होती है। अगर किसी के मातृ पक्ष से कोई व्यक्ति श्राद्ध करने के लिए नहीं होता है, तब नाती अपने नाना-नानी का श्राद्ध कर सकता है। कहते हैं इस श्राद्ध को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

भाद्रपद पूर्णिमा 2024 चंद्रोदय समय

18 तारीख को कई लोग पूर्णिमा व्रत रखेंगे। इस व्रत में भगवान विष्णु और चांद की पूजा होती है। इस दिन चंद्रोदय शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:34 से 5:21 सुबह

प्रातः सन्ध्या 4:57 सुबह से 06:08 सुबह

विजय मुहूर्त 2:17 अपरान्ह से 3:06 शाम

गोधूलि मुहूर्त 6:22 शाम से 6:46 शाम

सायाह्न सन्ध्या 6:22 शाम से 7:33 शाम

निशिता मुहूर्त 11:52 शाम से 12:39 सुबह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें