Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFancy Dress and Dance Competition Held at BS Dynamic Academy Showcasing Children s Talent

फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Agra News - बीएस डायनामिक एकेडमी ने नदरई गेट पर फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की, जिसमें कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 26 April 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शहर के नदरई गेट स्थित बीएस डायनामिक एकेडमी ने फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता कृष्णा पैलेस में हुई। इस दौरान विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. मिथिलेश कुमारी, डा. प्रवीणा दीक्षित, शशि उपाध्याय, ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी, ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दोनों प्रतियोगिताएं चार समूहों में संपन्न हुईं। इसमें बच्चों ने मीराबाई, रानी पदमावती, ज्योतिबा फुले, डा. भीमराव आंबेडकर, कृष्ण राधा, हनुमान, श्रीराम, ब्लड डोनेशन, सोलर सिस्टम ,पर्यावरण संरक्षण, किसान आदि स्वरूप बनकर दर्शकों का मनमोहा। निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अध्याय देव, किमाया सिसोदिया, प्रतिभा सक्सैना, आराध्या गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार कविश अग्रवाल, युग जैन, राशि, वीरिका पल्तानी, तन्मय अजमेरा, तृतीय पुरस्कार समर्थ माहेश्वरी, अद्विका माहेश्वरी, नव गुप्ता, वेदांशी माहेश्वरी एवं स्वरित माहेश्वरी, प्रोत्साहन पुरस्कार मयंक माथुर, अबीर भारद्वाज, अनवय भारद्वाज, अंकिता पुंढीर, सृष्टि, अभिनव भास्कर, मानसी शर्मा, यतिका यादव, वेदांश, मारिया खान, टीना राजपूत, ओजस्वी, मिष्ठी गौड़ को दिया गया। इसी तरह से नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शान्वी सत्संगी, शुभ पाटकर, माधव माहेश्वरी, वैष्णवी सक्सैना, द्वितीय पुरस्कार अन्वी, हिमाद्री, विष्णु प्रिया राजपूत, अभिज्ञा चक्रवर्ती, योगेश्वरी, आराध्या पाटकर ऐश्वी सत्संगी, तृतीय पुरस्कार सृष्टि, इशिका गुप्ता, ध्रुव शर्मा, अधिराज, यशवी माहेश्वरी, अवनी सक्सेना, श्रेया पाटकर, प्रोत्साहन पुरस्कार वैदेही पांडेय, नेहल, जिज्ञा सिंह, आराध्या गोला, मंजरी शर्मा, धृति साहू, सोहम गुप्ता, देवांशी पाटकर, योगिता राजपूत, श्रेयांशी नायक, दाक्षी श्रीवास्तव एवं इशिता द्विवेदी को दिया गया। इस दौरान निर्णायक सुबोध भारद्वाज, अखिलेश सक्सैना, सचिन पुण्ढ़ीर एवं प्रधानाचार्य सुनील वशिष्ठ रहे। इनके अलावा संचालन राधा वर्मा, आरती कश्यप, स्मिता जैन, वीरेंद्र पाल सिंह, अनीता सक्सेना, अनीता भारद्वाज, अमित सक्सेना मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें