Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsEmpowering Women Through Street Play and Workshops on Women s Day at Dr Bhimrao Ambedkar University

स्वस्थ्य आधी आबादी से सशक्त होगा समाज

Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर दिया। आहार एवं पोषण विभाग की प्रमुख प्रो. अर्चना सिंह के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 8 March 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
स्वस्थ्य आधी आबादी से सशक्त होगा समाज

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वस्थ्य महिलाओं की सशक्तिकरण में भूमिका को समझाया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह नेतृत्व में विभाग की फैकल्टी प्रिया यादव के द्वारा एमएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा बापू नगर में एनीमिया पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को समझाया कि स्वस्थ्य आधी आबादी से ही समाज सशक्त बन सकेगा। वहीं फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग के द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को पुरानी सामग्री से की होलडर एवं वर्ली आर्ट और विभिन्न सजावटी सामान आदी को बनाना सिखाया गया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. ममता सारस्वत द्वारा किया गया। इसके साथ ही महिला अध्ययन केन्द्र में एमएससी प्रसार शिक्षा विभाग की छात्राओं की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओ को ब्लॉक प्रिंटिंग, मेहंदी लगाना सिखाया गया। ताकि महिलां स्वरोजगार शुरू कर सकें। निदेशक प्रो. अचला गक्खड़, डीन प्रो. अर्चना सिंह मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें