Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsElections Held for Mathur Vaishya Branch in Etmadpur with Unopposed Results

माथुर वैश्य शाखा सभा एत्मादपुर का चुनाव संपन्न, प्रमोद गुप्ता बने अध्यक्ष

Agra News - अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की एत्मादपुर शाखा सभा का निर्वाचन रविवार को श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 29 Sep 2024 09:03 PM
share Share
Follow Us on
माथुर वैश्य शाखा सभा एत्मादपुर का चुनाव संपन्न, प्रमोद गुप्ता बने अध्यक्ष

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अंतर्गत आने वाली माथुर वैश्य शाखा सभा एत्मादपुर की निर्वाचन प्रक्रिया रविवार मंदिर श्री बिहारी जी महाराज प्रांगण में संपन्न हुई। शाखा सभा, महिला मंडल एवं युवादल के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध सर्व सम्मति से चुनाव हुआ। शाखा सभा अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मंत्री मयंक गुप्ता, उपमंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित प्रकाश गुप्ता, कोष निरीक्षक अरविंद गुप्ता, महासभा कार्यसमिति सदस्य रौनक गुप्ता, महिला मंडल से अध्यक्ष सुनयना गुप्ता, मंत्री रुचि गुप्ता, कार्यसमिति सदस्या रुचि रौनक गुप्ता, युवादल से अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सचिव प्रशांत गुप्ता, दलपति राघव गुप्ता, कान्हा गुप्ता, कार्य समिति सदस्य अंकित गुप्ता को सर्व सम्मति से चुना गया। सभी पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद आगरा से आए चुनाव अधिकारियों विनय गुप्ता और धीरज गुप्ता ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान विजय सर्राफ, निवर्तमान अध्यक्ष योगेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, स्वदेश प्रकाश गुप्ता, संदीप गुप्ता, पीयूष गुप्ता, लाला गुप्ता, मोहित गुप्ता, राज कुमार गुप्ता लल्लन, विकाश गुप्ता, रवि सराफ, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें