Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsElderly Woman and Child Lost at Taj Mahal Found by Security

ताज से बिछड़ी वृद्धा और बच्चे को परिजनों से मिलाया

Agra News - ताजमहल के दीदार के दौरान एक 75 वर्षीय महिला चनव्वा और 10 वर्षीय बच्चा मोहम्मद उस्मान अपने परिवार से बिछड़ गए थे। ताज सुरक्षा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रेडियो अनाउसमेंट के जरिए उन्हें खोज निकाला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 12 April 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
ताज से बिछड़ी वृद्धा और बच्चे को परिजनों से मिलाया

ताजमहल का दीदार करने शनिवार को आई बुजुर्ग महिला और बच्चा बिछड़ गया। सूचना मिलने पर ताज सुरक्षा पुलिस ने ढूंढ़कर उन्हें परिजनों से मिला दिया। कर्नाटक के हुबली से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के परिवार से 75 वर्षीय महिला पर्यटक चनव्वा ताज के पश्चिमी गेट पर भीड़ में बिछड़ गईं। उनके साथी पर्यटक ताजमहल के अंदर चले गए और वह बाहर ही रह गईं। उनके द्वारा अपने बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को दी गई। प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में उनके परिजनों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज आरटी सेट मैसेज एवं रेडियो अनाउसमेंट कराया गया तथा कार्य सुरक्षा पुलिस के जवान भी उनके परिजनों को खोजने में जुट गए। एक घंटे में उनके ग्रुप के साथियों को खोज कर उनसे मिलाया गया।

कर्नाटक के सेक्टर 14 जमखंडी से ताजमहल देखने आए एक पर्यटक परिवार का 10 वर्षीय बच्चा मोहम्मद उस्मान पुत्र मोहम्मद इलियास ताजमहल देखने के बाद परिजनों से बिछड़ गया। वह थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को मिला। सीसीटीवी फुटेज आरटी सेट मैसेज एवं रेडियो अनाउसमेंट कराया गया। 30 मिनट के अंदर खोजकर बच्चे को मिलाया गया। परिजनों द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश शर्मा, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, आरक्षी इंद्रजीत सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें