Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराDrunken Neighbour Shoots Woman in Nagla Gwaliyara Suspect Arrested

महिला को गोली मारने का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

गांव नगला ग्वालियरा में रविवार रात एक युवक ने शराब के नशे में महिला को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी नरेश चौहान को यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार किया। उसे भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया और तलाशी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 05:44 PM
share Share

थाना क्षेत्र के गांव नगला ग्वालियरा मौजा नेहर्रा में रविवार की रात पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में कहासुनी के बाद महिला को गोली मार दी थी। गुरुवार को थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज खंदौली पर भागने की फिराक में खड़े आरोपी नरेश चौहान को खंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक खंदौली राकेश कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम नरेश चौहान बताया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें