15 हजार डिग्री के लिए चलेगा अभियान
Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय चलाएगा अभियान आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पिछले

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय चलाएगा अभियान आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पिछले सत्र की डिग्री देने के लिए एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित लोकपाल भवन से डिग्री वितरण के लिए 10 फरवरी से अभियान चला जाएगा। इस दौरान वह कॉलेज अपने छात्रों की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे, तो पिछले दिनों चले अभियान में डिग्री लेकर नहीं गए थे।
बता दें कि विवि की ओर से पिछले दिनों सत्र 2023-24 की डिग्री वितरण के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज अपने यहां के छात्रों की डिग्री ले गए, लेकिन 15 हजार डिग्री विवि में शेष रह गयी। क्योंकि इनसे जुड़े कॉलेज अपनी डिग्री लेने के लिए आए ही नहीं। अब विवि की ओर से इसके लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। 150 से अधिक कॉलेजों की करीब 15 हजार डिग्रियां वितरण के लिए 10 फरवरी से व्यवस्था की गयी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार जिन कॉलेजों ने डिग्री प्राप्त नहीं की है, वे आधिकारिक पत्र के साथ आकर डिग्री ले जा सकते हैं। साथ ही कॉलेजों को डिग्री निशुल्क छात्रों को देनी हैं। यदि कोई कॉलेज डिग्री के लिए छात्रों से किसी भी धनराशि की मांग करता है, तो ऐसे कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।