पांच मार्च तक नोडल पर होंगे वार्षिक के प्रैक्टिकल
Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने वार्षिक परीक्षा के प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए केंद्रों की घोषणा की है। आगरा और अलीगढ़ में आठ कॉलेजों को नोडल केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को 5 मार्च तक...

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने वार्षिक परीक्षा के प्रैक्टिकल, मौखिक के लिए बनाए केन्द्र आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने वार्षिक की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि आगरा और अलीगढ़ मंडल में नोडल केन्द्रों पर परीक्षा कराएगा। इसके लिए दोनों जनपदों में आठ कॉलेजों को नोडल केन्द्र बनाया गया है।
बता दें कि विवि ने वार्षिक की विशेष परीक्षा पिछले दिनों करायी थी। वार्षिक प्रणाली में बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं, जिनकी प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा भी छूट गयी थी। इन्हीं छात्रों की परीक्षा के लिए विवि विशेष प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा कराएगा। विहवि ने सभी नोडल केन्द्रों को पांच मार्च तक परीक्षा पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। आगरा जनपद के छात्रों के लिए आगरा कॉलेज को नोडल केन्द्र बनाया गया है। मथुरा के लिए केआर कॉलेज मथुरा को नोडल बनाया है। शिकोहाबाद के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए पालीवाल डिग्री कॉलेज को केन्द्र बनाया है। हाथरस के लिए नोडल केन्द्र पीसी बागला कॉलेज को बनाया है। अलीगढ़ जनपद के लिए डीएस कॉलेज को नोडल केन्द्र बनाया गया है। मैनपुरी के छात्रों के लिए नोडल केन्द्र चित्रगुप्त कॉलेज को केन्द्र बनाया है। एटा और कासंगज के लिए जेएलएन कॉलेज एटा को केन्द्र बनाया है। फिरोजाबाद के छात्रों के लिए दाऊदयाल कॉलेज को केन्द्र बनाया गया है।
बीएएमएस की परीक्षा आज से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आयुर्वेद की परीक्षा शनिवार से शुरू कराएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार बीएएमएस तृतीय प्रोफेशनल बैच 2020-21 की मुख्य और सप्लीमेंट्री की परीक्षा 22 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर, खंदारी और दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट, खंदारी नोडल केन्द्र पर कराई जाएगी। परीक्षा को कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।