वेदों में निहित है ज्ञान, विज्ञान और तकनीक
Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में किया जा रहा है आयोजन आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में किया जा रहा है आयोजन आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।
केएम मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ में चल रहे शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम में मंगलवार को वेदों में समाहित ज्ञान पर चर्चा हुई। भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विचारों और अनुप्रयोगों की प्राचीन अंतर्दृष्टि विषय पर सात दिवसीय ज्ञान कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक संस्थान, अयोध्या के प्रो. ललित मिश्रा ने वेदों में निहित ज्ञान, विज्ञान एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर प्रमाण के साथ प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीवन एक ऊर्जा है और इसके भी प्रमाण वेदों में उपलब्ध है। द्वितीय सत्र में बैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समझाया। उन्होंने सभी को सनातन परंपरा को जानने व समझने के लिए प्रेरित किया। संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर, समन्वयक डॉ. नीलम यादव, सह-समन्वयक डॉ. गौरव गौतम, डॉ. शालिनी, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, डॉ. सत्यम पांडेय, डॉ. आलोक, शोधर्थी नम्रता तोमर, प्रेम कुमार, नरेश कुमार, हीरेश कुमार, उचित, डॉ. ममता बंसल और डॉ. शीतल, पं. देवाशीष गांगुली मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।