Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDead Body Found in Front of High Bungalow Victim Identified as Rickshaw Puller Devendra
सदर में मिला रिक्शा चालक का शव
Agra News - सुबह थाना सदर के ऊंची कोठी के सामने एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई, जो इरादत नगर का निवासी था और रिक्शा चलाता था। परिजनों ने बताया...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 10 May 2025 08:33 PM

थाना सदर के ऊंची कोठी के सामने सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। भीड़ रुक कर उसे देख रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पास मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान देवेंद्र पुत्र रूप सिंह निवासी इरादत नगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक रिक्शा चलाता था। नशे का आदी था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।