Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDaring Jewelry Store Robbery at Kargil Chowk Businessman Shot Dead

सिकंदरा में दिनदहाड़े लूट के दौरान सराफ की हत्या

Agra News - शुक्रवार को कारगिल चौराहा पर बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में दो बदमाशों ने लूटपाट की। सराफा कारोबारी योगेश चौधरी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक बदमाश ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। लूट...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 2 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
सिकंदरा में दिनदहाड़े लूट के दौरान सराफ की हत्या

भीड़भाड़ वाले कारगिल चौराहा (सिकंदरा) के पास शुक्रवार को दुस्साहसिक घटना हुई। दो बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में लूटपाट की। भागते समय सराफा कारोबारी योगेश चौधरी (58) ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। एक बदमाश ने सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या से दहशत फैल गई। बदमाश लाखों का माल लूटकर ले गए हैं। लूट के दौरान शोरूम पर सिर्फ एक सेल्सगर्ल मौजूद थी। घटना पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे की है। सेक्टर तीन निवासी रेनू ने शोरूम खोला था। व्यस्त रहने वाले कारगिल चौराहे के पास पहली मंजिल पर बालाजी ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है।

मालिक योगेश चौधरी का शास्त्रीपुरम मार्ग पर रामा एन्क्लेव में घर है। योगेश के बेटे का दा स्काई नाम से इलाके में रेस्टोरेंट भी है। रेनू ने बताया कि उसने सुबह लगभग 10:45 बजे शोरूम खोला था। कुछ देर बाद एक युवती आई। उसने कान की बाली दिखाने को कहा। वह उसको बाली दिखाने लगी। जेवरात की एक ट्रे काउंटर पर रखी थी। तभी दो युवक आए। एक ने मास्क पहना था। दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आते ही उससे पूछा सेठजी कहां हैं। उसने कहा कि अभी आ रहे हैं। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उस पर मान दी। धमकी दी कि शोर मचाने पर गोली मार देगा। दूसरे बदमाश ने बैग में चांदी और सोने के जेवरात भर लिए। बदमाश लूटपाट के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरे। वह उनके पीछे गई। बदमाश-बदमाश चीखकर शोर मचाया। तभी मालिक योगेश चौधरी स्कूटी से आ गए। उन्होंने स्कूटी शोरूम के नीचे खड़ी की। बदमाशों को शोरूम से बैग के साथ निकलकर भागते देखा। एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उससे बैग छीनने का प्रयास किया। यह देख दूसरे बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी। योगेश गिर पड़े। बदमाश बाइक से शास्त्रीपुरम की तरफ भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब दो किलोग्राम चांदी और 40 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर ले गए हैं। वारदात से कारोबारियों में आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें