जीके प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Agra News - फतेहपुरसीकरी कस्बे के लाल रामचरण बालिका इंटर कॉलेज में स्व. राजमल अग्रवाल स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 7 Dec 2024 08:10 PM

फतेहपुरसीकरी कस्बा के लाल रामचरण बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर इंडियन कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में स्व. राजमल अग्रवाल स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्था के प्रबंधक राजीव मित्तल, कॉलेज के चेयरमैन राजेश मित्तल , गौरव जिंदल, कृष्ण चंद्र रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चरन सिंह फौजदार ,हरिचंद सिंह, मनीष मंगोली ,नीरज गर्ग,जय सिंह चौधरी ,मुकेश कुमार ,पवन गोयल ,योगेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।