खंदौली पुलिस ने एक मुकदमे को किया खारिज
Agra News - खंदौली थाना में एक ही शिकायत पर दो मुकदमे दर्ज होने से हड़कंप मच गया। दीपक कुमार ने पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। तकनीकी गलती के कारण एक मुकदमा खारिज किया गया। पुलिस ने लापरवाही स्वीकार की,...

थाना खंदौली में पीड़ित की एक ही तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज होने से हड़कंप मच गया। जिले के अधिकारियों ने इसका संग्यान लिया। थाना पुलिस ने आनन-फानन में एक मुकदमे को खारिज कर दिया। दीपक कुमार निवासी गांव पुरा गोवर्धन (खंदौली) से पड़ोसी आदित्य राज पुत्र सुरेशचंद्र, स्वतंत्र राज, शक्ति सिंह व विमला देवी ने मारपीट की थी। लाठी-डंडों से हमला किया था। जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 25 सितंबर को हुई थी। इस मामले में दीपक कुमार की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मेडिकल के बाद थाना खंदौली में दीपक की तहरीर पर दो मुकदमे तरमीम होकर दर्ज हुए। इनकी अपराध संख्या 339/2024 व 340/2024 अलग-अलग थी। दोनों मुकदमों में आरोपी आदित्य राज, स्वतंत्र राज, शक्ति सिंह व विमला देवी ही थे। एक ही तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपके अखबार हिन्दुस्तान ने इस समाचार को प्रकाशित किया। अब खंदौली पुलिस ने अपनी भूल सुधारते हुए एक मुकदमे को खारिज कर दिया है।
खंदौली पुलिस की सफाई है कि तकनीकी कारणों से ऐसा हो गया। पुलिस का
कहना है कि मुंशी के थाने पर नही होने व महिला मुंशी द्वारा कंप्यूटर पर दो बार क्लिक करने से दो बार मुकदमा दर्ज हो गया है।
लापरवाही के कारण हुई गलती
खंदौली। थाना पुलिस तकनीकी गलती की बात कह रही है लेकिन यह मामला लापरवाही का है। मुकदमा अपराध संख्या 340/2024 दो बार अंकित हो गया। एक मुकदमे में आरोपी महिला का नाम विमला पत्नी सुरेश और दूसरे मुकदमे में विमला पुत्री सुरेश चंद अकित किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।