Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsChild Lost at Taj Mahal Found by Security Team in 30 Minutes

ताज पर बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

Agra News - दिल्ली से ताजमहल देखने आए एक परिवार का छह वर्षीय बच्चा यश बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में उसे खोजकर परिजनों को सौंप दिया। बच्चा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर रोता हुआ मिला। पुलिस ने आरटी सेट...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 3 March 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
ताज पर बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

दिल्ली से ताजमहल देखने आए एक परिवार का छह वर्षीय बच्चा यश बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने उसे खोजकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को पश्चिमी गेट प्रवेश द्वार पर बच्चा परिजनों से बिछड़ गया। परिजन ताजमहल के अंदर प्रवेश कर गए, जबकि बच्चा बाहर ही रह गया। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को यह बच्चा रोता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में आरटी सेट मैसेज, रेडियो अनाउंसमेंट और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 30 मिनट के अंदर बच्चे की मां पूनम और अन्य परिवारीजनों को तलाश कर बच्चे से मिलाया गया। परिवारीजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में एसआई शुभम कुमार, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी इंद्रजीत सिंह और महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी भी रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें