नौनी में और निकले पत्थर-मूर्ति, एएसआई टीम पहुंची
Agra News - जगनेर। ब्लॉक जगनेर के गांव नौनी में शुक्रवार को खेत की खुदाई के दौरान फिर तीन लाल पत्थर व मूर्तियां निकलीं। पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंची। लाल पत्थरों और उन पर उकेरी धार्मिक आकृतियों की जांच की।...

जगनेर। ब्लॉक जगनेर के गांव नौनी में शुक्रवार को खेत की खुदाई के दौरान फिर तीन लाल पत्थर व मूर्तियां निकलीं। पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंची। लाल पत्थरों और उन पर उकेरी धार्मिक आकृतियों की जांच की। टीम अपनी रिपोर्ट अधीक्षण पुरातत्वविद को सौंपेगी। ये धार्मिक आकृति वाले लाल पत्थर किसान गंगाराम के खेत में निकल रहे हैं। वह मछली पालन के लिए जेसीबी से खेत की खुदाई करा रहे हैं। बुधवार शाम को भी उनके खेत में लाल पत्थर व मूर्तियां निकली थीं। शुक्रवार को सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद आर के सिंह व संरक्षण सहायक कलंदरबिंद टीम लेकर गांव नौनी पहुंचे। खुदाई के दौरान निकले धार्मिक आकृति वाले पत्थरों व मूर्तियों की फोटो लेकर जांच की। स्थानीय ग्रामीणों पूरी जानकारी हासिल की। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट अधीक्षण पुरातत्व को सौंपी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।