तैराकी में आरबी सिंह, कुमकुम, अमर ने जीते ढेरों पदक
Agra News - 6-7 अप्रैल को मोहाली में सुपर मास्टर्स गेम्स के तहत तैराकी प्रतियोगिता हुई। आगरा के तैराकों आरबी सिंह, कुमकुम गुप्ता और अमर अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन किया। आरबी ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीते, कुमकुम...

सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 6-7 अप्रैल को मोहाली (पंजाब) में तैराकी प्रतियोगिता हुई। आगरा जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता में आगरा के आरबी सिंह, कुमकुम गुप्ता, अमर अवस्थी ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आरबी सिंह ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक, 4×50 मी मेडले रिले में कांस्य पदक, कुमकुम गुप्ता ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक जीता। अमर अवस्थी ने 50 मी. बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 50 मी. फ्रीस्टाइल, 4×50 मी. फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक, 4×50 मी. मेडले रिले में कांस्य पदक जीता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।