हस्तकला, विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई
Agra News - आगरा के सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को हस्तकला और विज्ञान की प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्रों ने आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुओं और विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए। क्रिकेट का वानखेडे स्टेडियम भी प्रदर्शनी...

आगरा। सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को हस्तकला, विज्ञान व समस्त विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें हाथ से निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया जो बहुत की आकर्षक था। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के कई मॉडलों को दर्शाया। कुछ बच्चों ने एटम के स्ट्रक्चर में न्यूट्रॉन, प्रोट्रॉन व इलेक्ट्रॉन का अरेंजमेंट दर्शाय। कुछ ने हिंदी, अंग्रेजी की पहेलियां, विलोम शब्दों को गेम के रूप में पेश किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण क्रिकेट का वानखेडे स्टेडियम रहा। जिसे छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों की मदद से बनाया। विद्यालय प्रबंधक राजू डेनियल, प्रधानाचार्य माण्डवी सिंह, कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी तिक्खा, मंजुला सेठ ने छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।