पुलिस की मौजूदगी में निकाली बरात, दहशत में परिवार
Agra News - आगरा के राम नगर में एक शादी वाले परिवार को कुछ युवकों द्वारा धमकाया जा रहा है। मोटर साइकिल टकराने के बाद युवकों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी परिवार को लगातार...

आगरा। राम नगर की पुलिया शाहगंज का एक शादी वाला परिवार क्षेत्र के कुछ युवकों से डरा हुआ है। आरोप है कि लगुन सगाई में आए रिश्तेदारों से मोटर साइकिल टकराने के विरोध में हमला कर दिया। दूसरे दिन भी घर में घुसकर मारपीट की। लोगों भी भीड़ लगने पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सामान्य रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपियों का शांति भंग में चालन कर दिया। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहे है। पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस की मौजूदगी में गुरूवार को बरात को निकाला गया। सौरभ निवासी 12 फुटा वाली गली राम नगर की पुलिया एक जूता कारखाना संचालक है। 16 फरवरी को उसके चाचा सागर की लगुन सगाई थी। घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ था। तभी मोहल्ले का कुलदीप बाइक लेकर आया। वह पूर्व पार्षद के परिवार से है। उसकी बाइक से एक रिश्तेदार को टक्कर लग गई। उन्होंने ठीक से बाइक चलाने को कहा। आरोप है कि उसने अपने कई साथी बुला लिए और रिश्तेदार से मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए चाचा कमल और बुआ पूजा को भी पीटा। क्षेत्रीय लोगों को जुटता हुए देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी भाग निकले। थाने पर तहरीर देकर रिपोट दर्ज कराई। तभी से आरोपी क्षेत्र से बरात न निकले की धमकी दे रहे थे। 17 फरवरी को भाई कृष्ण घर के बाहर बैठा था। उसी समय कुलदीप पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने मारपीट करना शुरु कर दिया। बचाव करने पर पथराव कर दिया। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों के घर में छीपकर जान बचाई। इसके बाद भी पुलिस ने सामान्य रिपोर्ट दर्ज की। परिवार दहशत में था। उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। गुरूवार को पुलिस की मौजूदगी में एत्मादपुर के लिए बरात को रवाना किया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कुलदीप और राजकिशोर दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। दोनों पक्ष के 15 लोगों को पाबंद करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।