Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra ACMO Dr Sanjeev Varman Promoted to Chief Medical Officer of Ballia
डॉ. संजीव वर्मन बने बलिया के सीएमओ
Agra News - आगरा के एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन को पदोन्नति देकर बलिया का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। वे 2005 से आगरा में सेवाएं दे रहे हैं और कोविड काल में उनकी सेवाएं विशेष रूप से सराहनीय रहीं। अभी उनके स्थान...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 7 April 2025 08:22 PM

आगरा में एसीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन को पदोन्नति दी गई है। शासन ने उन्हें बलिया का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया है। डॉ. वर्मन आगरा में 2005 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कई सरकारी योजनाओं के नोडल अफसर के रूप में सेवाएं दीं। विशेषकर कोविड काल में संक्रमितों की स्क्रीनिंग से लेकर सेनेटाइजेशन और कोविड टीकाकरण के दौरान उनकी सेवाएं काबिले तारीफ रहीं। अभी उनके स्थान पर नई तैनाती नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।