Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAccident in Soron Tempo Overturns Half a Dozen Injured

अनियंत्रित टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल

Agra News - सोमवार को सोरों कोतवाली क्षेत्र में हरनाथपुर के निकट एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक मुकेश ने बताया कि एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 24 Feb 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल

सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे हरनाथपुर के निकट सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी घायलों का हाल-चाल लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को हरनाथपुर के निकट दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। घायल ऑटो चालक मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ब्रह्मपुरी सोरों ने बताया कि वह सहावर के गुडगुडी गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी राजा बाबू, मनोरमा पत्नी चंद्रभान, राम खिलाड़ी पुत्र हुकुम सिंह, धनदेवी पत्नी राम खिलाड़ी, सीताराम पुत्र हुकम सिंह, राम खिलाड़ी पुत्र हुकुम सिंह को लेकर टेंपो से अलीगढ़ के इगलास जा रहा था, अचानक साइकिल सवार आ गया और उसे बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने सभी को उपचार दिया है। जानकारी मिलते ही घायलों के अन्य परिवारीजन भी अस्पताल पहंच गए।

दो वारंटी गिरफ्तार

जनपद के थाना सोरों, सिढ़पुरा पुलिस ने क्षेत्र से दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। थाना सोरों पुलिस ने वारंटी जसवीर सिंह पुत्र ढाल सिंह निवासी भड़पुरा सोरों, थाना सिढ़पुरा पुलिस ने वारंटी मिहीलाल पुत्र नाथूराम निवासी कलानी सिढ़पुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें