Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़A 30 year old man called a 12 year old girl to his house and raped her

30 साल के युवक की हैवानियत, घर बुलाकर 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

  • बलिया में एक 30 साल के युवक ने 12 साल की बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर मां कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, बलियाFri, 13 Dec 2024 07:47 PM
share Share
Follow Us on
30 साल के युवक की हैवानियत, घर बुलाकर 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

यूपी के बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची को घर बुलाकर 30 साल के युवक ने गुरुवार रात दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की मां कोतवाली पहुंची और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस युवक पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली 12 साल की बालिका का पड़ोस के एक घर में आना-जाना होता था। लड़की के घर से करीब सौ-डेढ़ मीटर दूर उक्त घर के एक युवक ने गुरुवार की रात कोई काम होने का हवाला देकर लड़की को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी ने इस मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद लड़की को साथ लेकर उसकी मां नगर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया तथा इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी फारेंसिक टीम के साथ पहुंच गये।

ये भी पढ़ें:तालाब में मिला मासूम भाई-बहन का शव, एक दिन पहले हुए थे घर से लापता

उन्होंने लड़की, उसकी मां से बातचीत की। इसके बाद लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर कर लिया। इस सम्बंध में एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि दोनों पड़ोसी हैं तथा लड़की का आरोपी के घर आना-जाना होता था। रात में उसने किसी काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें