Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़3 girls out on morning walk in Sitapur were crushed by vehicle, 2 real sisters died

सीतापुर में मार्निंग वॉक पर निकलीं 3 लड़कियों को वाहन ने रौंदा, 2 सगी बहनों की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकलीं 3 लड़कियों को वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में 2 सगी बहनों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। दो सगी बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 04:47 AM
share Share

सीतापुर में थाना लहरपुर क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 730 पर भदफर चौराहे के निकट स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे मॉर्निंग वाक पर निकली तीन किशोरियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो सगी बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य घायल किशोरी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के भदफर चौराहे पर स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली खुशबू (14) पुत्री मनोज कुमार, आरती(12)पुत्री रमा शंकर तथा रंजना(08)पुत्री रमाशंकर निवासी भगहरपुरवा मजरा रुखारा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे आरती व रंजना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची भदफर पुलिस ने घायल खुशबू को आनन फानन में अस्पताल भेजा, वही मृतक दोनों सगी बहनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए। दो सगी बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बहराइच: ई रिक्शा की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल

बहराइच- जमुनहा मार्ग पर कटरा बहादुरगंज गांव व श्रावस्ती जिले के चिचड़ी सरहद पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ई रिक्शे ने बाइक में कट मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि एक आंशिक रूप से घायल हो गया। चालक ई रिक्शे के साथ भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें