यूपी में फिर एक बार मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। प्रदेश के कई शहरों में मौसम के तीनों रंग दिख रहे हैं। वहीं, लखनऊ और कानपुर समेत मध्य यूपी के कई शहरों में सुबह-शाम ठिठुराने वाला मौसम दिन में गर्म हो जा रहा है।
लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। लखनऊ में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम 11 रहा। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे ठंडा रहा।
पश्चिमी विक्षोभों की शृंखला के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह कानपुर में अब तक का सबसे भीषण कोहरा रहा। दृश्यता कहीं-कहीं शून्य तो कहीं 20 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोहरा बना रहेगा।
कड़ाके की सर्दी बरकरार है। तीन छोर से आए विक्षोभ के कारण रविवार सुबह तेज हवा और गरज-चमक के साथ कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिली पर शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगीं। ऐसे में सर्दी बढ़ गई। इसी के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही।
UP Weather: पूरे यूपी में सर्दी का कहर जारी है। रात में सूबे के 26 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया। फिलहाल मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भीषण सर्दी से शुक्रवार को भी राहत मिलती नहीं दिख रही है।शनिवार और रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। बारिश कई जिलों में आफत बनकर आई। बारिश के दौरान कई जगह आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। पीलीभीत में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। महोबा में एक परिवार के चार लोग बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलसे गए हैं।
अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे जिनकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बादलों की मौजूदगी के कारण बीते 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त उछाल हुआ है। शनिवार यानी 28 दिसम्बर को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। यह इस महीने में पहली बारिश होगी।
सोनभद्र में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की रात अचानक बढ़ी ठंड से लोग सिहर उठे। वहीं मौसम परिवर्तन के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। जिले में शुक्रवार की रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं।
यूपी में कई जिलों में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश के चलते कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई जगहों पर बारिश के पानी के चलते मकान गिरकर धराशायी हो गए।