चिंता, परेशानी और एंग्जाइटी का शिकार कोई भी और कभी भी हो सकता है। पर, अगर साथी एंग्जाइटी से पीड़ित हो तो उसका नकारात्मक असर रिश्ते पर पड़ना लाजमी है। कैसे थोड़ी-सी समझदारी से साथी की एंग्जाइटी का असर रिश्ते पर आने से रोकें, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी।
शरीर में कोई तकलीफ होती है तो लोग तुरंत इलाज के लिए जाते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ की दिक्कत कई बार समझ नहीं आती। यह समस्या बड़ी ना हो जाए इसलिए पहले पहचानकर इलाज जरूरी है।