R Praggnanandhaa defeats World Champion Ding Liren at Tata Steel Masters Becomes Top Ranked Indian Chess Player आर प्रज्ञानानंद ने मौजूदा चैंपियन डिंग लीरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़R Praggnanandhaa defeats World Champion Ding Liren at Tata Steel Masters Becomes Top Ranked Indian Chess Player

आर प्रज्ञानानंद ने मौजूदा चैंपियन डिंग लीरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी

भारतीय युवा प्रगनानंद ने मंगलवार को विज्क आन जी में टाटा स्टील मास्टर्स के चौथे दौर के मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लीरेन को हराया। इसके साथ वह भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 17 Jan 2024 11:35 AM
share Share
Follow Us on
आर प्रज्ञानानंद ने मौजूदा चैंपियन डिंग लीरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद अपने करियर में पहली बार दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर भारत के शीर्ष रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। युवा भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने बुधवार को टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लीरेन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से आर प्रज्ञानानंदा पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद से FIDE की लाइव रेटिंग में आगे निकल गए हैं। प्रज्ञानानंदा 2748.3 रेटिंग के साथ देश के शीर्ष रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि विश्वनाथन आनंद की रेटिंग 2748 है। 

प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए 62 चाल में जीत दर्ज की। वह आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने क्लासिकल शतरंज में मौजूदा विश्व चैंपियन को हराया। प्रज्ञाननंदा ने इससे पहले 2023 में टाटा स्टील टूर्नामेंट में भी लीरेन हराया था।

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद 2023 में विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बने थे और विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले  दूसरे भारतीय बने। ग्रैंडमास्टर डी गुकेश 2023 में दिग्गज विश्वनाथन आनंद की 37 साल की बादशाहत खत्म कर भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बने थे। आनंद जुलाई 1986 से भारत के नंबर एक खिलाड़ी रहे थे।

पाकिस्तान ने लगातार तीसरा मैच गंवाया, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा, फिन एलन बने हीरो

हालांकि जारी टूर्नामेंट में गुकेश अनीश गिरी के साथ अपना मुकाबला हार गए। टाटा स्टील मास्टर्स में तीसरे भारतीय खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती को जॉर्डन वान फॉरेस्ट ने ड्रॉ पर रोका। मैच के बाद रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने कहा कि वह नतीजे से हैरान हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि विश्व चैंपियन इस तरह से बाहर हो जाएगा। वह अभिमन्यु मिश्रा, सर्गेई कारजाकिन, गुकेश डी और जावोखिर सिंदारोव के बाद ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। संयोग से, उनकी बड़ी बहन आर वैशाली भी एक ग्रैंडमास्टर हैं, जो भाई-बहन को दुनिया की पहली भाई-बहन ग्रैंडमास्टर जोड़ी बनाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।