Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़New Zealand once again knockouts India now in hockey after cricket

क्रिकेट के बाद हॉकी में भी न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत का सपना, फिर टूटे करोड़ों दिल

क्रिकेट के बाद हॉकी के खेल में भी न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ने का काम किया है। भारत के करोड़ों दिल उस समय टूट गए, जब क्रॉसओवर मैच में भारत की हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 Jan 2023 04:06 PM
share Share

न्यूजीलैंड देश छोटा है और टीम भी वर्ल्ड रैंकिंग में अच्छी नहीं है, फिर चाहे बात क्रिकेट की हो या हॉकी की, लेकिन जब बात मल्टी नेशन टूर्नामेंट की आती है तो फिर न्यूजीलैंड की टीम अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करते है, फिर चाहे बात हॉकी की हो या क्रिकेट की। न्यूजीलैंड की टीम ने इस बार हॉकी के खेल में भारत का सपना तोड़ा है और भारत के करोड़ों फैंस का दिल भी तोड़ दिया है। एक तरह से न्यूजीलैंड ने भारत को मेगा इवेंट्स से नॉकआउट करने का प्लान ही बनाया हुआ है। 

दरअसल, क्रिकेट के वर्ल्ड कप में 2019 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2021 में भारत को कीवी टीम से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली। वहीं, 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करने का काम किया था। वहीं, अब हॉकी के खेल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को FIH Men's Hockey World Cup 2023 से बाहर कर दिया है। ये मैच भी नॉकआउट ही था। 

ये भी पढ़ेंः हॉकी वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुआ भारत, न्यूजीलैंड ने क्रॉसओवर मैच में कर दिया कमाल

रविवार 22 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का क्रॉसओवर मैच खेला गया था, जो क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफायर मैच था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज की और भारत को अपनी ही मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। फुल टाइम मैच का नतीजा 3-3 से बराबर था। इसके बाद शूटआउट हुआ। ये भी 3-3 की बराबरी था, लेकिन सडन डेथ में न्यूजीलैंड को 2-1 से जीत मिल गई।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें