India vs Qatar Live Score Football Match FIFA World Cup 2026 Qualifier Live updates India vs Qatar: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कतर से पार नहीं पा सका भारत, छेत्री ब्रिगेड को मिली 0-3 से मात, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़India vs Qatar Live Score Football Match FIFA World Cup 2026 Qualifier Live updates

India vs Qatar: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कतर से पार नहीं पा सका भारत, छेत्री ब्रिगेड को मिली 0-3 से मात

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 Qualifier: भारतीय टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड के मुकाबले में कतर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। यह मैच भुवनेश्वर के मैदान पर खेला गया।

Admin लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 21 Nov 2023 09:12 PM
share Share
Follow Us on
India vs Qatar: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कतर से पार नहीं पा सका भारत, छेत्री ब्रिगेड को मिली 0-3 से मात

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 Qualifier: भारत फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में कतर की मुश्किल चुनौती से पार नहीं पा सका। भारत को मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में करारी हार का सामना करना पड़ा। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबॉल टीम एक भी गोल नहीं दाग सकी। कतर ने 3-0 से मैच अपने नाम किया। कतर के लिए मुस्तफा मेशाल, मोएज अली और यूसुफ अब्दुसिराग ने गोल किया। ग्रुप ए का हिस्सा कतर की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में कतर अफगानिस्तान को 8-1 से धूल चटाई थी। वहीं, भारत ने शुरुआती मुकाबले में  कुवैत को 1-0 से शिकस्त दी थी।

India vs Qatar Match Updates

- भारत को कतर के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी है। भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा प्रयास किया मगर कोई गोल नहीं दाग सके।

- कतर ने तीसरा गोल कर दिया है। यह गोल यूसुफ अब्दुसिराग ने 86वें मिनट में किया।

- 10 मिनट का समय रह गया है और भारतीय खेमे में टेंशन लगातार बढ़ रही है। भारत का अब भी पहले गोल की तलाश है।

- कतर ने पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ की भी शुरुआत की। कतर ने 46वें मिनट में दूसरा गोल दागा।खोउकी ने अफीफ की ओर गेंद को धकेला, जिसे अमरिंदर ने बचा लिया। हालाांकि, कीपर गेंद को पकड़ नहीं सका और मोएज अली ने रिबाउंड से स्कोर कर दिया।

भारत को गोल की तलाश है। खिलाड़ी लगातर प्रयास कर रहे हैं मगर सफलता हाथ नहीं लग रही। कतर की 1-0 की लीड कायम है।

- भारतीय टीम हाफ टाइम तक पीछ रहे। कतम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।

- भारत का अभी तक खाता नहीं खुला है। भारतीय खिलाड़ी मौके बना रहे हैं लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही।

संदेश झिंगन को पीला कार्ड दिखाया गया है। झिंगन ने गलती से खोउकी को कोहनी मार दी।

भारतीय फैंस छेत्री ब्रिगेड की लगातार हौसला अफजाई कर रहे हैं है। फैंस मां तुझे सलाम गा रहे हैं।

- कतर ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली है। मुस्तफा मेशाल ने भारत के खिलाफ गोल दागा है। उन्होंने चौथे मिनट में ऐसा किया।

मैच का आगाज हो गया है। भारत ने शुरुआत में आक्रमण करने की कोशिश की। वहीं, कतर ने भी जवाब में अटैक शुरू कर दिया है।

बता दें कि भारत की इससे पहले जब कतर से भिड़ंत हुई तो उसे 0-1 से हार मिली थी। वहीं, भारत ने चार साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रा पर रोका था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कतर उस समय जबरदस्त फॉर्म में था और उसने 2019 की शुरुआत में एशिया कप का खिताब जीता था।

भारतीय कोच स्टिमक ने कतर के खिलाफ मैच से पहला कहा था, ''हमने हर खिलाड़ी और मैदान की स्थिति से कतर का विश्लेषण किया है और अच्छी तरह से जानते हैं कि गति और ताकत के मामले में वे क्या करने में सक्षम हैं। उनके रक्षात्मक और आक्रामक खेल का कोई तोड़ निकालना मुश्किल है। उन्होंने इसका प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ आठ गोल करके किया।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।