How Many Times Has India Won Hockey World Cup Team India performance in every Hockey World Cup Hockey World Cup 2023: 47 साल के सूखे पर भारत की नजर, जानिए 14 हॉकी वर्ल्ड कप में कब किस स्थान पर रही टीम, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़How Many Times Has India Won Hockey World Cup Team India performance in every Hockey World Cup

Hockey World Cup 2023: 47 साल के सूखे पर भारत की नजर, जानिए 14 हॉकी वर्ल्ड कप में कब किस स्थान पर रही टीम

Team India's Journey In Hockey World Cup: एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में हो रहा है। भारतीय टीम की नजर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने पर होगी। भारत पूल डी में है।

Admin लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 13 Jan 2023 12:10 PM
share Share
Follow Us on
Hockey World Cup 2023: 47 साल के सूखे पर भारत की नजर, जानिए 14 हॉकी वर्ल्ड कप में कब किस स्थान पर रही टीम

भारत में शुक्रवार (13 जनवरी) से एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट का 15वां संस्करण है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार पूल में बांटा गया है। भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत की ग्रुप चरण में पहले भिड़ंत आज स्पेन से होगी। यह मुकाबला राउरकेला में शाम सात बजे से शुरू होगा। 

हॉकी विश्व कप का आयोजन 1971 से हो रहा है। भारतीय टीम अब तक सिर्फ एक बार चैंपियन बनी है। भारत की नजर अब टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर अपने 47 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने पर होगी। भारत ने आखिरी बार 1975 में हॉकी विश्व कप जीता था। भारत ने तब मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। चलिए, आपको बताते हैं कि भारतीय टीम पिछले 14 हॉकी वर्ल्ड कप में कब किस स्थान पर रही?

पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन

 1971  तीसरा स्थान
 1973  उपविजेता
 1975  चैंपियन
 1978  छठा स्थान
 1982  पांचवां स्थान
 1986  12वां स्थान
 1990  10वां स्थान
 1994  पांचवां स्थान
 1998  नौवां स्थान
 2002  10वां स्थान
 2006  11वां स्थान
 2010  आठवां स्थान
 2014  नौवां स्थान
 2018  छठा स्थान

हॉकी खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात

गौरतलब है कि अगर भारतीय हॉकी टीम विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है तो हॉकी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने हाल ही में कहा, ''मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो चैंपियन बने।''

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास (उपकप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्णा पाठक (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलम संजीप एक्स, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।