Hockey World Cup 2023 Indian Team and England Play Out Goalless Draw Spain beats Wales Hockey World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड का मैच हुआ ड्रॉ, कोई नहीं दाग पाया गोल, स्पेन ने वेल्स को दी करारी शिकस्त, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़Hockey World Cup 2023 Indian Team and England Play Out Goalless Draw Spain beats Wales

Hockey World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड का मैच हुआ ड्रॉ, कोई नहीं दाग पाया गोल, स्पेन ने वेल्स को दी करारी शिकस्त

India vs England in Hockey World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का ग्रुप चरण का मैच ड्रॉ हो गया। दोनों में से कोई भी टीम गोल दागने में नाकाम रही। हालांकि, मैच रोमांचक रहा।

Admin लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 15 Jan 2023 09:38 PM
share Share
Follow Us on
Hockey World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड का मैच हुआ ड्रॉ, कोई नहीं दाग पाया गोल, स्पेन ने वेल्स को दी करारी शिकस्त

हॉकी विश्व कप 2023 में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। हालांक, दोनों में से कोई भी टीम जीतने में कामयाब नहीं रही। राउरकेला में  खेला गया पूल डी का यह मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। भारत और इंग्लैंड को मैच के दौरान कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बॉल गोलपोस्ट के अंदर नहीं जा सकी। यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला था। 

भारत ने पहले मैच में स्पेन जबकि इंग्लैंड ने वेल्स को हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। गोल औसत के मामले में इंग्लैंड भारत से तीन गोल से आगे है। बता दें कि दोनों टीमों ने पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 4-4 से ड्रॉ खेला था। भारतीय टीम हॉकी विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना तीसरा मैच 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड को तीसरे मैच में स्पेन से भिड़ना है।

स्पेन ने खोला जीता का खाता

भारत के खिलाफ पहले मैच में शिकस्त झेलनी वाली स्पेन की टीम ने रविवार को अपना जीत का खाता खोल लिया। स्पेन ने वेल्स को 5-1 से करारी शिकस्त दी। मार्क रेयना और मार्क मिरालेस ने दो-दो, कप्तान अल्वारो इग्लेसियास ने एक गोल दागा। रेयना ने 16वें और 38वें मिनट में बकि मिरालेस ने 32वें और 56वें मिनट में गोल किए। इग्लेसियास ने 22वें मिनट) में गोल किया। वेल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।