हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज में बचे दो दिन, जानें 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से भारत में खेला जाना है। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में इस बार 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार बार का वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान इस बार क्वॉलीफाई तक नहीं कर पाया है।

भारत की मेजबानी में एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप इस साल खेला जाना है। हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज में महज दो दिन बचे हैं। 13 जनवरी को एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज होना है। भारत पहला ऐसा देश है, जो लगातार दूसरी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं, हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पर-
1- अब तक 1971 के बाद से हॉकी वर्ल्ड कप के 14 सीजन में 605 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में कुल 2433 गोल हुए हैं।
2- वर्ल्ड कप में अब तक कुल 26 देश भाग ले चुके हैं। चिली और वेल्स इस वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगे तो यह संख्या 28 हो जाएगी।
3- भारत, नीदरलैंड और स्पेन सभी 14 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और इस बार भी खेल रहे हैं। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान 13 बार खेले हैं।
4- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इस बार भी खेल रहे हैं जबकि चार बार का चैम्पियन पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका।
5- भारत लगातार दूसरी बार मेजबानी करने वाला पहला देश बना। पिछला वर्ल्ड कप 2018 में भुवनेश्वर में खेला गया था । इस बार भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है।
6- ओडिशा सरकार के मुताबिक 21000 की क्षमता वाला राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी मैदान है।
7- 16 टीमें 44 मैच खेलेंगी जिनमें से 24 भुवनेश्वर में होंगे जबकि राउरकेला में 20 मैच खेले जाएंगे। पिछली बार बेल्जियम ने फाइनल में नीदरलैंड को शूटआउट में हराया था।
8- पाकिस्तान चार बार और ऑस्ट्रेलिया तीन बार वर्ल्ड कप जीत चुका है। भारत ने एकमात्र खिताब 1975 में कुआलालम्पुर में जीता था।
9- ऑस्ट्रेलिया ने 92 मैचों में से 69 मैच जीते हैं यानी उसकी जीत का प्रतिशत 75 रहा है। उसने सर्वाधिक 305 गोल भी किए हैं।
10- नीदरलैंड इकलौती ऐसी टीम है, जिसने मेंस हॉकी में बैक टू बैक दो वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं। 1973 और 1974 में।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।